नई दिल्ली: दुनिया के 180 से ज्यादा देश इस वक्त कोरोना वायरस महामारी के चपेट में हैं. जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक अब तक दुनियाभर में 9 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 45 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
बता दें कि AIIMS में फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट के एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर में Corona पॉजिटिव पाया गया है.
भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के नए 131 मामले सामने आए हैं.
Also Read This: तबलीगी जमात मामला: 189 लोग कोरोना पॉजिटिव
देश में अब तक क्या आंकड़ा 1965 पहुंच गया है. इसमें से 151 लोग ठीक हो चुके हैं यानी ऐक्टिव केस 1764 हैं. अब तक 50 लोगों की कोरोना की वजह से जान जा चुकी है.

