BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडे नहीं रहे, मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in Uncategorized
वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडे नहीं रहे, मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडे नहीं रहे, मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर : मुंगेर की कलम की शान नन्हे रिपोर्टर तथा जेजे न्यूज़ के संपादक अनिल पांडे नहीं रहे. उनका निधन बुधवार की रात्रि इलाज के दौरान हार्ट अटैक का दौरा पड़ने से रेलवे अस्पताल जमालपुर में हो गयी. दिवंगत पत्रकार अनिल पांडे के निधन से जिले के मीडिया कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है. दिवंगत पत्रकार अपने पीछे एक मासूम पुत्र एवं दो पुत्री सहित पत्नी को छोड़ गए.
अनिल पांडे के निधन से जिले के मीडियाकर्मियों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. दिवंगत पत्रकार के निधन की सूचना जैसे ही पत्रकारों के साथ-साथ आम लोगों तक पहुंचती रही,  वैसे ही बड़ी संख्या में पत्रकारों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लक्ष्मणपुर जमालपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किया. निधन की सूचना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज अहमद कुरैशी, तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सम्राट के निर्देश पर पटना से पहुंचे एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले के पत्रकारों ने शव यात्रा में भाग लिया. शव यात्रा उनके लक्ष्मणपुर आवास से निकली जो कि जमालपुर होते हुए लाल दरवाजा गंगा घाट पहुंची.
गंगा के तट पर उनके इकलौते पुत्र विष्णु पांडे ने उन्हें मुखाग्नि दी. दाह संस्कार से पूर्व गंगा घाट पर एसोसिएशन के मुंगेर जिलाध्यक्ष लाल मोहन महाराज के नेतृत्व में पत्रकारों एवं राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों के नेताओं ने अंतिम विदाई दी देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया. राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव धीरेंद्र मंडल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा दिवंगत पत्रकार अनिल पांडे के परिजनों को दुख की इस घड़ी में सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि दिवंगत पत्रकार अनिल पांडे के निधन से मुंगेर को अपूरणीय क्षति पहुंची है। राजद नेता धीरेंद्र मंडल ने शोकाकुल परिजनों को गंगा घाट पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की.

युवा राजद के नेता बमबम यादव ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत पत्रकार अनिल पांडे की कमी लोहनगरी जमालपुर के लोगों को युगों युगों तक खलती रहेगी। आईजेए के प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत विद्यार्थी, प्रदेश सचिव सुनील कुमार गुप्ता, प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ शशिकांत सुमन, जिलाध्यक्ष लालमोहन महाराज, केएम राज, न्यूज़ वार के प्रधान संपादक संजीव सिंह ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत पत्रकार अनिल पांडे के परिजनों के दुख की इस घड़ी में एसोसिएशन उनके साथ है.

दिवंगत पत्रकार कलम के धनी तथा हृदय सम्राट थे. हमेशा उन्होंने सामाजिक कुरीतियों तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनी आवाज कलम के माध्यम से बुलंद करते रहें. शवयात्रा में शामिल होने वालों में पत्रकार अमित कुमार, प्रिंस दिलखुश, अभिजीत कुमार सिंह, रमन कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, बिट्टू कुमार, जितेंद्र सिंह, अनुराग कुमार, गोपाल आर्य, विवेक कुमार यादव,दीपक कुमार आर्य, धनामल, पवन चौधरी, समाजसेवी बादल सिंह, राजीव नायक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जुलाई से खुलेंगे स्कूल और अगस्त से कॉलेज

Next Post

मैं एक घातक दुर्घटना से बच गया: आशीष शर्मा

Next Post
मैं एक घातक दुर्घटना से बच गया: आशीष शर्मा

मैं एक घातक दुर्घटना से बच गया: आशीष शर्मा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d