ग्वालियर: प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रिगण आज ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर पहुंचे और उनके छोटे भाई के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की.
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, वित्त एवं वाणिज्यिककर मंत्री जगदीश देवड़ा, पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल तथा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री तोमर के अनुज स्व. अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू भैया) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी.
मंत्रिगणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की और केन्द्रीय मंत्री तोमर सहित शोक संतृत्प परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की.
केद्रीय मंत्री तोमर के अनुज मुन्नू भैया का नई दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान गत शनिवार को उनका निधन हो गया था.

