लखनऊ: कोरोना महामारी तेजी से अपने पैर पसार रही है. क्या आम जनता, क्या राजनेता इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. सपा नेता को लखनऊ, पीजीआई में भर्ती कराया गया है. राम गोविंद चौधरी ने स्वास्थ खराब होने के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई थी.
चौधरी मेदांता में भर्ती थे, आज उन्हें संजय गांधी पीजीआई के कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. यूपी में कोरोना महामारी दिन ब दिन व्यापक होती जा रही है. केजीएमयू, लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने आज 1322 सैंपल की रिपोर्ट जारी की. इनमें से 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये.

