रांची: राजधानी के डिबडीह पुल के पास कटा सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. कटा हुआ सिर देखकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या कब हुई और सिर को किसने फेंका है.

