रांचीः रांची के तुपुदाना में एक युवक का शव मिलने से दहशत का माहौल हो गया है। बताया जा रहा है कि तुपुदाना रिंग रोड में जिस युवक का शव मिला है उसका नाम दीपक साहू है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वह बाइक समेत पिछले दो-तीन दिनों से लापता था।

