शशिभूषणदूबे कंचनीय,
UP(मीरजापुर): मीरजापुर मड़िहान थाना क्षेत्र में 25 वर्षिए महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे मड़िहान थाना प्रभारी को किसी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बगाही में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव पड़ा हुआ है. उक्त सूचना पर थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी धौरहा व सहयोगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर विधिक कार्यवाही की गई.

