BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1 ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से सनसनी, घर के अंदर जली अवस्था में मिले तीनों के शव

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
1 ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से सनसनी, घर के अंदर जली अवस्था में मिले तीनों के शव
Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: आगरा जिले में तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. आपको बता दें की तीनें एक ही परिवार के सदस्य है . सोमवार की सुबह तीनों के शव जली अवस्था में घर के अंदर मिले. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास किया गया है. मरने वालों में पति, पत्नी और जवान बेटा शामिल हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

घटना थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल की है. मृतकों में रामवीर (55 साल), उनकी पत्नी मीरा और 22 वर्षीय बेटा बबलू हैं. रामवीर मकान में ही परचून की दुकान चलाते थे. रविवार शाम को ही वो ससुराल से लौट कर आए थे. सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे पड़ोस के लोग उनकी दुकान से सामान लेने आए.

दुकान बंद मिली. उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन घर से कोई जवाब नहीं मिला. लोगों ने घर के अंदर झांका देखा तो धुआं निकल रहा था. अनहोनी की आशंका पर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खोला. पुलिसकर्मी घर के अंदर गए तो मंजर देखकर सन्न रह गए.

जली अवस्था में मिली तीनों के शव

रामवीर, पत्नी मीरा और पुत्र बबलू के शव एक ही कमरे में जली हुई हालत में पड़े थे. बबलू और मीरा के हाथ बंधे हुए थे, जबकि रामवीर के गले में फंदा पड़ा हुआ था. तिहरे हत्याकांड की जानकारी पर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए. सतीश गणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए.

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और पड़ोस के लोगों से जानकारी ली. एडीजी अजय आनंद ने बताया कि नगला किशन लाल में एक ही परिवार के तीनों की हत्या हुई है. हत्या के बाद शवों को जलाने का प्रयास गया है. किसने हत्या की है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है. एडीजी ने दावा किया है कि घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं. जल्द की घटना का खुलासा होगा.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत-चीन विवाद पर PM मोदी को संसद में देना चाहिए जवाब: कांग्रेस

Next Post

मुख्‍यमंत्री के आगमन की व्‍यवस्‍थाओं का राज्‍यमंत्री सहित कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया जायजा

Next Post
मुख्‍यमंत्री के आगमन की व्‍यवस्‍थाओं का राज्‍यमंत्री सहित कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया जायजा

मुख्‍यमंत्री के आगमन की व्‍यवस्‍थाओं का राज्‍यमंत्री सहित कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया जायजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d