BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शुरूआती कारोबार में 260 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
शुरूआती कारोबार में 260 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Sensex breaks 260 points in early trade, Nifty also falls

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निवेशकों का मनोबल ठंडा रहा, जिससे सेंसेक्स 260 अंक टूट गया और निफ्टी भी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल कर 10,965 पर आ गया. हालांकि बाद में दोनों प्रमुख शेयर सूचकांकों में थोड़ी रिकवरी आई. सुबह 9.46 बजे सेंसेक्स 172.89 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 37,278.95 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी भी 42.85 अंकों यानी 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,003 पर बना हुआ था.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ 37,381.80 पर खुलने के बाद 37,191.79 तक लुढ़क गया. हालांकि बाद में रिकवरी आई. पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,451.84 पर बंद हुआ था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी कमजोरी के साथ 10,996.05 पर खुला और 10,965.50 तक फिसला. पिछले सत्र में निफ्टी 11,046.10 पर बंद हुआ था.

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ता शुरू करने को लेकर कोई कार्यक्रम तय नहीं होने से बनी असमंजस की स्थिति और वैश्विक आर्थिक विकास की चिंता के बीच प्रमुख एशियाई बाजार में कमजोरी का माहौल रहा, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी आरंभिक कारोबार के दौरान दिखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद : तीन दिवसीय भादो अमावस्या प्रारंभ

Next Post

कोयंबटूर में एनआईए ने 5 स्थानों पर की छापेमारी

Next Post
कोयंबटूर में एनआईए ने 5 स्थानों पर की छापेमारी

कोयंबटूर में एनआईए ने 5 स्थानों पर की छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d