BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

60 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी 13,100 अंक से फिसला

by bnnbharat.com
December 3, 2020
in समाचार
334 अंक टूटकर 32,000 के नीचे फिसला सेंसेंक्स
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में पिछले कारोबारी सत्र की तेजी के बाद बिकवाली का सिलसिला चलने से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60 अंक टूट गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 60.37 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 44,595.07 अंक पर आ गया

बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.30 अंक या 0.12 प्रतिशत टूटकर 13,093.75 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 0.74 प्रतिशत नीचे आया. एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में थे. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

इन कंपनियों को हुआ मुनाफा

दूसरी ओर टाटा स्टील का शेयर 1.49 प्रतिशत चढ़ गया. टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में थे. बता दें कि बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 505.72 अंक या 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,655.44 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 140.10 अंक या 1.08 प्रतिशत के लाभ से अपने सार्वकालिक उच्चस्तर 13,109.05 अंक पर बंद हुआ था.

लाल निशान के साथ चल रहा है निफ्टी

बुधवार को निफ्टी भी मजबूती के साथ 44,700 के ऊपर खुला लेकिन जल्द ही पिछले सत्र से 150 अंकों से ज्यादा फिसल गया. इस समय निफ्टी भी लाल निशान के साथ चल रहा है. इधर सेंसेक्स में सुबह दस बजे तक पिछले सत्र से 149.83 अंकों यानी 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. अगर ऐसा रहा तो कई कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार, एशिया के अन्य बाजारों से बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिले हैं. इस वजह से घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान

Next Post

कर्नाटक सरकार लागू कर सकती है गौ हत्या प्रतिबंध कानून

Next Post
कर्नाटक सरकार लागू कर सकती है गौ हत्या प्रतिबंध कानून

कर्नाटक सरकार लागू कर सकती है गौ हत्या प्रतिबंध कानून

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d