BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का कहर: 3,250 अंकों से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in समाचार
कोरोना का कहर: 3,250 अंकों से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

कोरोना का कहर: 3,250 अंकों से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार पर कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मार्केट खुलते ही आज सेंसेक्स में 10 फीसदी का निचला सर्किट लगा. जिसकी वजह से कारोबार 45 मिनट के लिए रोक दी गई.

सुबह 11:18 बजे तक सेंसेक्स 3,250 अंक यानी 11 फीसदी से अधिक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी में भी 10 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 7,798 अंक पर कारोबार करता हुआ देखा गया.

कारोबार के पहले घंटे के भीतर, बीएसई सेंसेक्स 2,991 अंक यानी 10 फीसदी गिरकर 26,924.11 अंक पर कारोबार करता हुआ देखा गया. जबकि एनएसई निफ्टी 842 अंक यानी 9.63 फीसदी की गिरावट के साथ 7,903 अंक पर पहुंच गया.

भारत के 75 जिलों में तालाबंदी से निवेशकों में अधिक दहशत फैल गई है, जिसकी वजह से चौतरफा बिकवाली का दौर शुरू हो गया.

जैसे ही सोमवार को ट्रेडिंग शुरू हुई, दोनों बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स में तेजी से गिरावट आई. विश्लेषकों को उम्मीद है कि शेयर बाजार कम से कम एक महीने तक अस्थिर रहेगा.

Also Read This: BREAKING: लॉकडाउन के मद्देनजर बजट सत्र के प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही स्थगित

सुबह करीब 9:40 बजे तक सेंसेक्स 2,700 अंक से अधिक लुढ़क गया था, जबकि निफ्टी 746 अंक गिरकर 8,000 अंक पर आ गया था. थोड़ी ही देर में, सेंसेक्स में निटला सर्किट देखा गया और कारोबार रोकने की नौबत आ गई.

मार्केट में अभी और गिरावट की उम्मीद की जा रही है. कई कंपनियों ने भारत में कोविद -19 के प्रकोप के मद्देनजर कुछ संयंत्रों को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है.

आगे चलकर अभी और बिकवाली देखी जा सकती है, क्योंकि सरकार की तरफ से अभी तक उद्योगों के लिए कोई स्पष्ट प्रोत्साहन की घोषणा नहीं की गई है.

सभी की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योग जगत के नेताओं के बीच संभावित बैठक पर होंगी, जिसके बाद सरकार संकट से निपटने के लिए कुछ प्रोत्साहन उपायों की घोषणा कर सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची रेलवे स्टेशन के बाहर की जा रही यात्रियों की स्क्रिनिंग

Next Post

राज्यवासियों की जान-माल की सुरक्षा हेतु लिए हैं सरकार ने एहतियात के तौर पर कड़े निर्णय: मुख्यमंत्री

Next Post
राज्यवासियों की जान-माल की सुरक्षा हेतु लिए हैं सरकार ने एहतियात के तौर पर कड़े निर्णय: मुख्यमंत्री

राज्यवासियों की जान-माल की सुरक्षा हेतु लिए हैं सरकार ने एहतियात के तौर पर कड़े निर्णय: मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d