BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स- निफ्टी में सतर्क शुरुआत

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
सेंसेक्स- निफ्टी में सतर्क शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बीएसई और एनएसई में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सूचकांक 53.41 अंक या 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 39,097.76 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 14.40 अंक या 0.12 प्रतिशत बढक़र 11,536.20 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त एमएंडएम में हुई. इसके अलावा बजाज ऑटो, मारुति, एलएंडटी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. दूसरी ओर एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई में गिरावट हुई.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 287.72 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 39,044.35 पर, और निफ्टी 81.75 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 11,521.80 अंक पर बंद हुआ था. शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,170.89 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज शपथ लेंगे चार नव नियुक्ति अपर न्यायमूर्ति

Next Post

पुलिस ने फर्जी कंपनी का किया भंडाफोड़, लोगों से ठगे 59 करोड़, 9 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने किया अवैध शराब की भट्टियों का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने फर्जी कंपनी का किया भंडाफोड़, लोगों से ठगे 59 करोड़, 9 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d