BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स 49500 के पार, निफ्टी 14600 पर हुआ बंद

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
मुंबई : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 416 अंक लुढ़का
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला बृहस्पतिवार को फिर शुरू हुआ. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयरों में लाभ से सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरकर 91.84 अंक या 0.19 प्रतिशत के लाभ से 49,584.16 अंक पर बंद हुआ. यह इसका नया सर्वकालिक उच्चस्तर है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.75 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 14,595.60 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया. इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा के शेयर भी लाभ में रहे. वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट आई.

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि एफएमसीजी और फार्मा शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से उबरकर लाभ के साथ बंद हुए. अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ दर्ज हुआ. चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई.शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे.

इन्फोसिस, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में भारी बिकवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 से अधिक अंक टूट गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.21 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 49,338.11 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47.45 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 14,517.40 अंक पर कारोबार कर रहा था. कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

83 तेजस विमान के मैन्युफैक्चरिंग से पैदा होंगे 50 हजार नए जॉब: रक्षा मंत्री

Next Post

SC बार काउंसिल के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Next Post
SC बार काउंसिल के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

SC बार काउंसिल के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d