BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट

by bnnbharat.com
July 24, 2020
in Uncategorized
सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: ग्लोबल बाजारों में बिकवाली का सिलसिला आने और फाइनेंशियल कंपनियों के शेयरों में नुकसान से आज सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला था. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 307.31 अंक या 0.81 फीसदी के नुकसान से 37,833.16 अंक पर आ गया. शुरुआती कारोबार में ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.10 अंक या 0.74 फीसदी के नुकसान से 11,132.35 अंक पर कारोबार कर रहा था.

11 बजकर 18 मिनट पर बाजार का हाल

इस समय पर बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 300.08 यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के बाद 37,840.39 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 102.75 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 11,112.70 पर कारोबार कर रहा था.

आज सेंसेक्स में इन शेयरों में रही गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी के शेयर में सबसे ज्यादा करीब दो फीसदी की गिरावट आई. एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर फायदे में थे.

बैंक निफ्टी का हाल

बैंक निफ्टी में आज भारी गिरावट देखी जा रही है और इसने ही बाजार को सबसे ज्यादा नीचे खींचने का काम किया है. बैंक निफ्टी में 614.25 अंक यानी 2.66 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और ये 22,469.65 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी की चाल

निफ्टी की स्थिति को देखें तो इसमें सिर्फ 6 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और बाकी 44 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. चढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस 3.38 फीसदी की तेजी पर देखा जा रहा है और 2,127.45 रुपये पर कारोबार कर रहा है. सन फार्मा में 1.91 फीसदी की तेजी है और विप्रो 1.33 फीसदी ऊपर है. इंफोसिस 1.12 फीसदी और एचसीएल टेक 1.02 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैं ज्योति में अपनी भूमिका निभाने के लिए कुछ भी त्याग कर सकती हूं: श्रीति झा

Next Post

प्रदेश की जेलों में लगेंगे आधुनिक उपकरण: CM योगी

Next Post
प्रदेश की जेलों में लगेंगे आधुनिक उपकरण: CM योगी

प्रदेश की जेलों में लगेंगे आधुनिक उपकरण: CM योगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d