मुंबई: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 3०० अंकों से अधिक की तेजी हुई.
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 33०.76 अंक या ०.87 प्रतिशत बढ़कर 38,551.15 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 98.०5 अंक या ०.87 प्रतिशत बढ़कर 11,41०.25 पर था.
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई. इसके अलावा एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर भारती एयरटेल शुरुआती कारोबार में गिरने वाली एकमात्र कंपनी थी.
पिछले सत्र में सेंसेक्स 394.4० अंक या 1.०2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,22०.39 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 96.2० अंक या ०.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,312.2० पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 268.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

