BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी, निफ्टी पहुंचा 12,100 के पार

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in समाचार
सेंसेक्स में 150 अंकों की तेजी, निफ्टी पहुंचा 12,100 के पार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आज शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 158.09 अंकों की बढ़त के साथ 40,979.39 पर खुला है. बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक अधिकतम 41,075.76 अंकों तक गया. उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 30.8 अंकों की बढ़त के साथ 12,068.50 पर खुला है.

सेंसेक्स आज 9 बजकर 47 मिनट पर 196.48 अंकों की बढ़त के साथ 41,017.78 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 57.55 अंकों की बढ़त के साथ 12,095.25 पर कारोबार कर रहा था.  इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 42 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे.

 कुछ कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी YES BANK, TATA MOTORS, M&M, JSW Steel और HDFC कंपनियों के शेयरों में दिखाई दी.

 कुछ कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से CIPLA, LT, BPCL ICICI BANK और ADANI PORTS कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी.

क्रूड ऑयल और भारतीय रुपया

भारतीय रुपया आज मामूली तेजी के साथ खुला है. रुपया आज चार पैसे की मजबूती के साथ खुला है. जिससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य 71.44 पर आ गया है. गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.48 पर बंद हुआ था. वहीं, बुधवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 58.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 63.08 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली से बरेली लौटे साक्षी-अजितेश, पड़ोसियों ने की सुरक्षा हटाने की मांग

Next Post

T-20 सीरीज से धवन बाहर, सैमसन भारतीय टीम में शामिल

Next Post
T-20 सीरीज से धवन बाहर, सैमसन भारतीय टीम में शामिल

T-20 सीरीज से धवन बाहर, सैमसन भारतीय टीम में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d