BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स में 74 अंकों की बढ़त, निफ्टी 12000 के पार

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in समाचार
सेंसेक्स में 74 अंकों की बढ़त, निफ्टी 12000 के पार

सेंसेक्स में 74 अंकों की बढ़त, निफ्टी 12000 के पार

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सेंसेक्स ने एक बार फिर ऊंचाई का रिकॉर्ड तोड़ा है. शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुला और इसमें लगातार तेजी देखी गई. दोपहर 2.20 बजे तक सेंसेक्स 509 अंकों की उछाल के साथ 40867 की अपनी सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया. निफ्टी भी 12 हजार के स्तर को पार कर गया है.

दोपहर 2.35 बजे निफ्टी 141 अंकों की बढ़त के साथ 12,055 पर कारोबार कर रहा था. कारोबार की शुरुआत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 74 अंकों की बढ़त के साथ 40,434 पर खुला है. सुबह 10.45 तक सेंसेक्स 283 अंकों की बढ़त के साथ 40,643 पर पहुंच गया था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 11,922 पर खुला. सुबह 11:15 बजे तक निफ्टी 76 अंकों की बढ़त के साथ 11,990 पर पहुंच गया. 1246 शेयरों में तेजी आई, जबकि 999 में गिरावट देखी गई. रिलायंस, HDFC, भारती एयरटेल और इन्फो‍सिस ने बाजार में जोश भरा है, जबकि बैंक शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखने को मिली.

ITD सीमेंटेशन में अपर सर्किट लगाना पड़ा. सोमवार को कंपनी के शेयरों का कारोबार 5 फीसदी के अपर सर्किट पर बंद हुआ. कंपनी को विभिन्न सरकारी विभागों से 3400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.

बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में भारती इन्फ्राटेल, भारती एयरटेल, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, आरआईएल, वेदांता, टाटा स्टील और जेएसडब्लू स्टील प्रमुख रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट, ओएनजीसी, बीपीसीएल और टाटा मोटर्स प्रमुख रहे. मेटल, इन्फ्रा और आईटी के अलावा बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी को सच्चाई दिखने लगी, इसलिए नारे बदले जा रहे हैं : सुबोधकांत सहाय

Next Post

चिन्मयानंद केस : तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे पाएगी छात्रा

Next Post
चिन्मयानंद केस : तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे पाएगी छात्रा

चिन्मयानंद केस : तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा नहीं दे पाएगी छात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d