BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स, निफ्टी में सतर्क शुरुआत

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
शेयर बाजार में रौनक, 292 प्वाइंट चढ़ा सेंसेक्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वैश्विक और घरेलू बाजारों से किसी महत्वपूर्ण संकेत के अभाव में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को सतर्क रुख के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 38.84 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 38,884.66 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 10.30 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 11,515.25 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत से अधिक तेजी एचसीएल टेक में देखने को मिली. तेजी के लिहाज से इसके बाद इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, कोटक बैंक, एमएंडएम और एशियन पेंट्स रहे. एचसीएल टेक्नालॉजीज ने सोमवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलियाई आईटी समाधान कंपनी डीडब्ल्यूएस लिमिटेड का अधिग्रहण करेगी. इस कदम से कंपनी की ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजार में स्थिति मजबूत होगी. दूसरी ओर बजाज ऑटो, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड और भारती एयरटेल में गिरावट देखने को मिली.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 134.03 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,845.82 पर बंद हुआ था. दूसरी ओर निफ्टी 11.15 अंक या 0.10 प्रतिशत गिरकर 11,504.95 पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 205.15 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी. इस बीच शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत बढ़कर 43.22 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ने झारखंड सहित 6 राज्यों के 9 लाख लोगों को दिया काम

Next Post

दामाद ने ससुर की रॉड से मारकर हत्या की

Next Post
एसडीएम ने कीमती जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

दामाद ने ससुर की रॉड से मारकर हत्या की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d