BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन का असर, पहली बार 48000 के पार खुला सेंसेक्स

by bnnbharat.com
January 4, 2021
in समाचार
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दो वैक्सीन को मिली मंजूरी की खबर से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई. बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 48000 का आंकड़ा पार किया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 236.65 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला. 

आज 1374 शेयरों में तेजी आई और 223 शेयरों में गिरावट आई. वहीं 50 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 190 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

इसलिए आई तेजी

मालूम हो कि देश में कोरोना के दो वैक्सीन- भारत बायोटेक की स्वदेशी कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड को आपात्कालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है. साथ ही दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर होने का अनुमान है, जिससे बाजार में तेजी आई. 

एशियाई बाजारों में भी खरीदारी

एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख अपनाया. हंगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 172 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 27,404 पर कारोबार कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 18 अंक ऊपर 3,491 पर कारोबार कर रहा है. वहीं, जापान का निक्केई इंडेक्स 199 अंक (0.73 फीसदी) नीचे 27,444 पर कारोबार कर रहा है.

शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में उछाल

पिछले सप्ताह देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों से सात के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 75,845.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसमें सर्वाधिक लाभ एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को हुआ. इनके साथ ही टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बाजाज फाइनेंस लाभ में रहीं. दूसरी तरफ रिलायंस इंडसट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और भारतीय एयरटेल के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में गिरावट दर्ज की गई. मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही. इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज, फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा.

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान रिलायंस के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले. इनमें मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आदि शामिल हैं. 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले. इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं.

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 97.17 अंक यानी 0.20 फीसदी की तेजी के बाद 47966.15 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 73.30 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 14091.80 के स्तर पर था.

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी. सेंसेक्स 120.70 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 47,872.03 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी 0.25 फीसदी (35.30 अंक) ऊपर 14,017.10 के स्तर पर खुला था. 

शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 117.65 अंक ऊपर 47868.98 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 36.75 अंक (0.26 फीसदी) की बढ़त के साथ 14018.50 के स्तर पर बंद हुआ था. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साल 2018 पंचायत चुनाव में ‘वोटों की लूट’ होते देखा था: शुभेंदु अधिकारी

Next Post

‘वर्चुअली’ ही होगी झारखंड हाईकोर्ट में पेंडिंग मामलों की सुनवाई

Next Post
नियोजन नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

'वर्चुअली' ही होगी झारखंड हाईकोर्ट में पेंडिंग मामलों की सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d