दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह बढ़त वाला रहा. इस दौरान सेंसेक्स में 4445.86 और निफ्टी में 1289.65 अंकों का इजाफा हुआ है. आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 473.04 अंक (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 51204.67 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 15060.95 के स्तर पर खुला.
आज 1123 शेयरों में तेजी आई और 271 शेयरों में गिरावट आई. वहीं 69 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. व्यापक रूप से सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया. इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली.

