दिल्ली: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) हल्की बढ़त के साथ खुला है. शुरुआती कारोबार में आज BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 65.61 प्वाइंट की बढ़त के साथ 46,072.30 के स्तर पर खुला है. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 7.2 प्वाइंट की बढ़त के साथ 13,473.50 के भाव पर खुला है.
मंगलवार को 452.73 प्वाइंट की मजबूती के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स
मंगलवार को कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) 452.73 प्वाइंट की मजबूती के साथ 46,006.69 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 137.90 प्वाइंट की मजबूती के साथ 13,466.30 के स्तर पर बंद हुआ था.

