BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

302 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 13100 के ऊपर

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार फिर से हरे निशान पर खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 302.01 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर रिकॉर्ड 44825.03 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 87.80 अंकों की तेजी (0.67 फीसदी) के साथ 13143 पर हुई. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था और निफ्टी पहली बार 13000 के ऊपर पहुंचा था.

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा. मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है. यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था. हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, ग्रासिम और पावर ग्रिड की शुरुआत तेजी पर हुई. वहीं नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, मारुति, गेल और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले.

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले. इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं.

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 141.16 अंक यानी 0.32 फीसदी की तेजी के बाद 44664.18 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 60.10 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 13115.30 के स्तर पर था.

पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी तेजी

भारी विदेशी निवेश और वैश्विक बाजार में तेजी के चलते पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी और सेंसेक्स 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 445.87 अंक ऊपर 44523.02 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 1.00 फीसदी (128.70 अंक) की तेजी के साथ 13055.15 के स्तर पर बंद हुआ था. 

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था. सेंसेक्स 274.67 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 44351.82 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 83.50 अंकों की तेजी (0.65 फीसदी) के साथ 13010 पर हुई थी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीसीएस प्रीलिम्स 2020 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी

Next Post

‘निवार’ तूफान: पुडुचेरी, तमिलनाडु में भयंकर तूफान की आशंका, NDRF की टीमें तैनात

Next Post
तूफान निवार का झारखंड में दिखेगा असर, 26 व 27 को विभिन्न हिस्सों में होगी बारिश

'निवार' तूफान: पुडुचेरी, तमिलनाडु में भयंकर तूफान की आशंका, NDRF की टीमें तैनात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d