BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स 100 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 12900 के पार

by bnnbharat.com
November 26, 2020
in समाचार
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक की तेजी हुई. इस दौरान सेंसेक्स को एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों से समर्थन मिला. इसी तरह एनएसई निफ्टी 12,900 अंक के पार कारोबार कर रहा था.

सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 120.03 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 43,948.13 पर कारोबार कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 37.70 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 12,896.10 अंक पर था.

इन शेयरों में आई बढ़त

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई. इसके अलावा एमएंडएम, एलएंडटी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और टाटा स्टील भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे.

इन शेयरों में आई गिरावट

दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, मारुति और ओएनजीसी में गिरावट देखने को मिली.

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

पिछले सत्र में सेंसेक्स 694.92 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,828.10 पर बंद हुआ था. इससे पहले सेंसेक्स ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 44,825.37 को छुआ. निफ्टी भी 196.75 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में टोक्यो, हांगकांग और सियोल में तेजी थी, जबकि शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कोरोना पॉजिटिव

Next Post

JAC 8th Result 2020: 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Next Post
JAC 8th Result 2020: 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

JAC 8th Result 2020: 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d