BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स में 900 अंकों की उछाल, निफ्टी में भी 2.45 फीसदी की बढ़त

by bnnbharat.com
September 23, 2019
in समाचार
सेंसेक्स में 900 अंकों की उछाल, निफ्टी में भी 2.45 फीसदी की बढ़त

Sensex rises by 900 points; Nifty also rises 2.45%

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 909.18 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के बाद 38,923.80 के स्तर पर खुला. निफ्टी की बात करें, तो 276.60 अंक यानी 2.45 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,550.80 के स्तर पर खुला. शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी. निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का एलान किया, जिससे शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला. कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन पर सरचार्ज खत्म हो गया है.

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले. सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले. इनमें एफएमसीजी, इंफ्रा, ऑटो, बैंक, मेटल और एनर्जी शामिल हैं.

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 450.11 अंक यानी 1.18 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38,464.73 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी में 240.30 अंक यानी 2.13 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11.514.50 के स्तर पर था.

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

रुपया आज डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 71.04 के स्तर पर खुला. वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.94 के स्तर पर बंद हुआ था.

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था. सेंसेक्स 48.14 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 36,141.61 के स्तर पर खुला था. निफ्टी की बात करें, तो 9.80 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,714.60 के स्तर पर खुला था. इसके बाद कॉर्पोरेट टैक्स की कटौती की घोषणा से बाजार में जोरदार उछाल आया. दोपहर करीब 2:15 बजे सेंसेक्स 2102.46 अंक यानी 5.83 फीसदी की बढ़त के बाद 38,195.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी की बात करें, तो 627.90 अंक यानी 5.87 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,332.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. ये शेयर बाजार में पिछले 10 साल की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी थी.

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 1,923.90 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 38,017.37 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 570.70 अंक यानी 5.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,275.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस में बम की सूचना

Next Post

छत्तीसगढ़, यूपी और त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Next Post
छत्तीसगढ़, यूपी और त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

छत्तीसगढ़, यूपी और त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d