BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त

by bnnbharat.com
March 18, 2020
in समाचार
सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त

सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते बुधवार को शेयर बाजार में प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 500 अंकों से अधिक चढ़ गया. कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आर्थिक मंदी की आशंका के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि दुनिया भर की सरकारें राहत पैकेज देंगी.

इसी तरह एनएसई निफ्टी में 160 अंकों से अधिक की बढ़त के बाद गिरावट देखने को मिली और यह 10.85 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,958.20 पर था. पिछले सत्र में सेंसेक्स 810.98 अंक या 2.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,579.09 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 230.35 अंक या 2.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,967.05 पर बंद हुआ था.

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड के शेयर 10-10 फीसदी गिर गए. सुप्रीम कोर्ट में एजीआर मामले में फैसला देते हुए कहा कि एजीआर ड्यूज का री-असेसमेंट अदालत की अवमानना माना जाएगा. इसके बाद वोडाफोन के शेयर गिर कर 24.64 रुपये पर आ गए वहीं भारतीय इन्फ्राटेल के शेयर 13.68 फीसदी गिर कर 167.80 रुपये प पहुंच गए.

निफ्टी के बैंकिंग इंडेक्स में 2.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यस बैंक, आरबीएल बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों को छोड़ कर सारे बैंकों के शेयरों में गिरावट आई है.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सकल आधार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,044.69 करोड़ रुपये की बिकवाली की. इस दौरान एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि जबकि सन फार्मा, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे.

कारोबारियों के मुताबिक घरेलू निवेशकों ने वैश्विक रुझानों का अनुसरण किया, जहां सरकारों द्वारा राहत पैकेज की उम्मीद से निवेशकों की चिंताएं कुछ कम हुईं.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं नेहा धूपिया, अब दिया जवाब

Next Post

सुप्रीम कोर्ट में उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर सुनवाई

Next Post
सुप्रीम कोर्ट में उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d