BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में हल्की बढ़त, 42 प्वाइंट बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी मजबूत

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मंगलवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है. कारोबार के आखिर में आज BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 42.07 प्वाइंट की बढ़त के साथ 49,201.39 के स्तर पर बंद हुआ.

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 45.70 प्वाइंट की मजबूती के साथ 14,683.50 के स्तर पर बंद हुआ. आज शुरुआती कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 288.92 प्वाइंट की मजबूती के साथ 49,441.13 के स्तर पर खुला था.

वहीं NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 99.2 प्वाइंट की मजबूती के साथ 14,737 के भाव पर खुला था. सोमवार को देश में कोरोना का प्रकोप गहराने महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधात्मक उपायों को अमल में लाने के कारण घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के पहले सत्र में बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिला था.

सोमवार को सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 870.51 अंकों यानी 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 49,159.32 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 229.55 अंक यानि 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ 14,637.80 पर बंद हुआ था. बीते सत्र में बैंकिंग वित्तीय सेक्टरों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि आईटी धातु सेक्टर में लिवाली बनी रही.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से महज 8.92 अंकों की कमजोरी के साथ 50,020.91 पर खुला दिनभर के कारोबार के दौरान 48,580.80 तक लुढ़का जबकि सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 50,028.67 रहा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 29.65 अंक फिसलकर 14,837.70 पर खुला दिनभर के कारोबार के दौरान 14,459.50 तक लुढ़का जबकि इस निफ्टी का ऊपरी स्तर 14,849.85 रहा था.

कारोबार के आखिर में अडानी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ, यूपीएल, डिवीस लैब्स, सिप्ला, सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ, हिंदुस्तान युनिलीवर, डॉ रेड्डीज टाटा मोटर्स में हरे निशान में कारोबार हुआ. वहीं दूसरी ओर पावर ग्रिड, आयशर मोटर्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई ग्रासिम में लाल निशान में कारोबार दर्ज किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत – यूएई और इसराईल 110 अरब डॉलर तक पहुंचा सकते हैं त्रिपक्षीय व्यापार

Next Post

व्यक्ति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Next Post
व्यक्ति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

व्यक्ति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d