BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

334 अंक टूटकर 32,000 के नीचे फिसला सेंसेंक्स

by bnnbharat.com
May 29, 2020
in समाचार
334 अंक टूटकर 32,000 के नीचे फिसला सेंसेंक्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दो दिन की लगातार तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ कारोबार खुला है. दरअसल विदेशी बाजारों से कमजोर संकेतों का असर घरेलू बाजार पर देखा जा रहा है और एशियाई बाजार भी आज टूटे हैं.

कैसे खुला बाजार

आज के कारोबार में शुरुआत में ही सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखा रहा था और निफ्टी 9422 पर खुला था. शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 334.31 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31,866.28 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 82.25 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 9,407.85 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी का हाल

आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 8 शेयरो में तेजी देखी जा रही है और 41 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

बैंक निफ्टी की स्थिति

बैंक निफ्टी में भारी-भरकम गिरावट देखी जा रही है और ये 256.55 अंक यानी 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,913 पर कारोबार कर रहा है.

चढ़ने वाले शेयर

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो भारती इंफ्राटेल 3.38 फीसदी ऊपर है और ग्रासिम 2.56 फीसदी चढ़ा है. सिप्ला 1.03 फीसदी, बीपीसीएल 0.60 फीसदी और सन फार्मा 0.29 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

गिरने वाले शेयर

गिरने वाले शेयरों में जी लिमिटेड 2.91 फीसदी टूटा है और बजाज फाइनेंस 2.45 फीसदी नीचे है. आयशर मोटर्स 2.31 फीसदी, हिंडाल्को 1.88 फीसदी और टीसीएस 1.87 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का राशिफल

Next Post

बड़ा ऐलान: कोरोना नियंत्रित होते ही आएगी नई शिक्षा नीति: निशंक

Next Post
बड़ा ऐलान: कोरोना नियंत्रित होते ही आएगी नई शिक्षा नीति: निशंक

बड़ा ऐलान: कोरोना नियंत्रित होते ही आएगी नई शिक्षा नीति: निशंक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d