मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजार में तेज गिरावट का रुख है. शुरुआती कारोबार में ही सुबह 9.53 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स की गिरावट बढ़कर 309.49 अंकों तक पहुंच गई, और यह 38,027.52 पर कारोबार करते देखा गया.
Also Read This:- सावन की पहली सोमवारी पर राज्य के मिनी बाबाधाम में उमड़ रही है भक्तों की भीड़
निफ्टी भी लगभग इसी समय 84.75 अंकों की कमजोरी के साथ 11,334.50 पर कारोबार करते देखा गया. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.49 अंकों की गिरावट के साथ 38,333.52 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.4 अंकों की कमजोरी के साथ 11,392.85 पर खुला.

