मुंबई : देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.06 बजे 136.84 अंकों की मजबूती के साथ 39,033.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 44.65 अंकों की बढ़त के साथ 11,633.00 पर कारोबार करते देखे गए.
Also Read This:- दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से JEM आतंकी को किया गिरफ्तार, दो लाख का था इनाम
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 65.15 अंकों की मजबूती के साथ 38,961.86 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.3 अंकों की बढ़त के साथ 11,596.65 पर खुला.

