BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी पहली बार 13 हजार के पार

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वैक्सीन के मोर्चे पर लगातार अच्छी खबरें मिल रही हैं. कोरोना के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर वैक्सीन बना रही एस्ट्राजेंका ने कहा है कि उसके द्वारा बनाई गई वैक्सीन ट्रायल के दौरान 90 फीसदी सुरक्षा देने में कामयाब रही है. इन पॉ​जीटिव खबरों की वजह से भारतीय शेयर बाजार की रौनक बढ़ गई है और सेंसेक्स-निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं.

निफ्टी 13 हजार के पार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 250 अंक की बढ़त के साथ 44,350 अंक पर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है. अगर निफ्टी की बात करें तो पहली बार 13 हजार अंक के स्तर को पार कर लिया है. निफ्टी का ये आल टाइम हाई है.

बॉयोकान के शेयर में बढ़त

बायोटेक कंपनी बॉयोकान के शेयर में करीब एक फीसदी की बढ़त रही और यह 422 रुपये के भाव के स्तर के पार पहुंच गया. कंपनी ने बताया है कि उसने हिंदुजा रिन्यूबल्स टू प्राइवेट लि. में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी 5.91 करोड़ रुपये में खरीदने को लेकर समझौता किया है. बॉयोकान ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अधिग्रहण पूरा करने के लिये 15 दिसंबर, 2020 तक का समय है. कंपनी के अनुसार यह सौदा 5,91,61,730 रुपये का है.

सोमवार को भी बढ़त

बता दें कि शेयर बाजार में सोमवार को भी बढ़त रही. बीएसई सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,271 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया. अंत में यह 195 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,077 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 12,926 अंक पर बंद हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तिहरा हत्या मामला: 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 10 गिरफ्तार

Next Post

लापरवाही: करंट लगने से दो की दर्दनाक मौत

Next Post
ग्रामीणों की बड़ी लापरवाही: करंट लगने से 3 की मौत

लापरवाही: करंट लगने से दो की दर्दनाक मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d