BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, 142 अंक चढ़ा सेंसेक्स

by bnnbharat.com
January 10, 2020
in Uncategorized
शेयर बाजार में तेजी, 142 अंक चढ़ा सेंसेक्स

शेयर बाजार में तेजी, 142 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वैश्विक तनाव में कमी की संभावना के बीच शेयर बाजार में आज फिर तेजी देखी गई है. सेंसेक्स 142.83 के उछाल के साथ 41,595.18 पर खुला है. जबकि निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के साथ 12,257 पर खुला है. बता दें अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि ईरान ने कहा है कि वह युद्ध नहीं चाहता.

वहीं अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध में पहले चरण का समझौता होने वाला है. इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को सेंसेक्स 634.61 अंक चढ़कर 41,452.35 पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 190.55 अंकों के उछाल के साथ 12,215.90 पर बंद हुआ था. साथ ही तेल की कीमतों में भी कमी आई है. डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती देखी गई.

गुरुवार को रुपये प्रति डॉलर 71.21 था, जो शुक्रवार को भी 71.21 रुपये रहा. बता दें ईरान ने इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दर्जनों मिसाइलें दागी थीं, जिनसे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया. इन मिसाइलों के दागे जाने के कुछ देर बाद ही यूक्रेन का विमान ईरान में क्रैश हो गया, जिसमें 176 लोगों की मौत हो गई. इस बीच तेल की कीमतों में वृद्धि का भी अंदेशा जताया गया था.

फिलहाल ईरान का कहना है कि वह युद्ध नहीं बल्कि अपने क्षेत्र में शांति चाहता है. शेयर बाजार में तेजी के पीछे का बड़ा कारण अमेरिका और चीन के व्यापार युद्ध में कमी को भी बताया जा रहा है।. जिसमें जल्द ही समझौता होने की बात कही जा रही है. कहा जा रहा है कि निवेशकों में एक बार फिर विश्वास जगा है. वैश्विक तनाव भी कम होता दिखाई दे रहा है, जिसका असर वैश्विक बाजार पर साफ देखा जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके

Next Post

आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, 3 की मौत 6 घायल

Next Post
आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, 3 की मौत 6 घायल

आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, 3 की मौत 6 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d