BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमिका को भेजा फांसी के फंदे की तसवीर, फिर कर ली खुदकुशी

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
प्रेमिका को भेजा फांसी के फंदे की तसवीर, फिर कर ली खुदकुशी

रांची में 23 जून की रथयात्रा रहेगी स्थगित, पूर्व में दिया गया आदेश ही होगा लागू

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका : प्रेम-प्रसंग में 16 वर्षीय अनुज विल्सन हांसदा ने व्हाट्सएप पर प्रेमिका को फांसी के फंदे की तस्वीर भेजी. फिर खुदकुशी कर ली. दुमका के श्रीअमड़ा गांव का विल्सन केरल के एक आवासीय स्कूल में 10 वीं का छात्र था. वह अभी 10 जून को अपने गांव आया था.
रविवार को घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास पेड़ से लटकता उसका शव बरामद हुआ. घटनास्थल से बरामद किशोर के मोबाइल को जब पुलिस ने खंगाला तो व्हाट्सएप पर कई मैसेज मिले हैं, जो उसने आत्महत्या करने से पहले भेजा था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुज ने अपनी प्रेमिका को मैसेज कर कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और वह उसके बिना नहीं रह पाएगा. उसने आत्महत्या से पहले उस रस्सी से बने फांसी के फंदे की तस्वीर भी अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप से भेजी है. घटनास्थल से बरामद मोबाइल से पता चला है कि किशोर ने पाकुड़ की एक किशोरी के साथ सुबह करीब 3 बजे तक चैटिंग की थी. उसकी प्रेमिका पाकुड़ में है. वह भी उसके साथ केरल में ही पढ़ती थी.
गूगल से फंदा बनाना सीखा : सूत्रों के मुताबिक अनुज विल्सन हांसदा ने गूगल पर फांसी का फंदा बनाने का तौर तरीका सर्च किया है. मोबाइल के मैसेज के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। जिस रस्सी से उसने फांसी लगाई है, वह रस्सी उसके घर के कुआं में पानी भरने के काम आता था।

जमीन से स्पर्श कर रहा था शव :
किशोर का शव जमीन से स्पर्श कर रहा था. परिजनों को संदेह है कि उनके बेटे की हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया गया है.  दुमका प्रखंड क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव का रहने वाला उस किशोर अनुज विल्सन हांसदा के पिता मनोज हांसदा किसान है,जबकि उसकी मां गोपीकांदर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। विल्सन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह केरल के एक रेजीडेंसी इंगलिश स्कूल में 10 वीं में पढ़ाई कर रहा था। किशोर के साथ पाकुड़ जिला की एक किशोरी भी केरल में पढ़ाई करती थी। दोनों के बीच केरल में ही प्रेम प्रसंग हो गया। किशोर 10 जून को दुमका अपना घर आया था।
दोस्त से मोबाइल बदल लिया था :
शनिवार की शाम वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकला। उसने अपने एक दोस्त से मोबाइल बदल लिया था। इसकी जांच चल रही है। दोस्तों से पूछताछ हो रही है। शुक्रवार को जब देर रात तक विल्सन घर लौटकर नहीं आया तो परिजनों ने काफी खोजबीन की,पर किशोर का कोई अतापता नहीं मिला। सुबह में परिजनों को पता चला कि रेलवे ट्रेक के पास के एक पेड़ से किशोर का शव लटक रहा है। मुफस्सिल थाना की पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर शव को अपने कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

जिस किशोर की मौत हुई है,उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है. किशोर ने मोबाइल से मैसेज भी किया था। मोबाइल जब्त कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची में 23 जून की रथयात्रा रहेगी स्थगित, पूर्व में दिया गया आदेश ही होगा लागू

Next Post

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से बिहार के कार्डधारी को झारखंड में मिला राशन

Next Post
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से बिहार के कार्डधारी को झारखंड में मिला राशन

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से बिहार के कार्डधारी को झारखंड में मिला राशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d