BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली विभाग व केइएल कंपनी के खिलाफ आधा दर्जन थानों में अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज

by bnnbharat.com
July 19, 2020
in समाचार
बिजली विभाग व केइएल कंपनी के खिलाफ आधा दर्जन थानों में अलग-अलग नामजद प्राथमिकी दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter
  • लापरवाही के कारण आमजनों की सुरक्षा दांव पर लगने की शिकायत

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बिजली विभाग की लापरवाही के निरंतर हो रही कई बड़ी दुर्घटनाओं को लेकर शहर के विभिन्न थानों में बिजली विभाग के अधिकारियों और विद्युतकरण कार्य में जुटी के.ई.एल. कंपनी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज करा कर कार्रवाई की मांग की गयी.

वहीं इस मामले में प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री से ऊर्जा विभाग के प्रभारी हेमंत सोरेन को भी पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है. पार्टी नेताओं के शिष्टमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपने का निर्णय लिया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में बिजली विभाग और केईएल कंपनी की लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर अधिकारियों-कर्मचारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण राजधानी रांची में लगातार कई दुर्घटनाएं हो रही है,जिससे आम लोगों के साथ ही बिजली विभाग के लाइनमैन और अन्य लोगों के साथ ही आम नागरिकों एवं की सुरक्षा भी दांव पर लग गयी है.

इधर, राजधानी रांची के आधा दर्जन से अधिक थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर केईएल कंपनी और बिजली विभाग के अधिकारियों को नामजद आरोपी बताते हुए कार्रवाई की मांग की गयी है.

सदर थाना क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया है कि बिजली विभाग तथा केईएल कंपनी की लापरवाही के कारण उनके भाई गोपी दूबे बिजली के तार की चपेट में आ गया.

स्थानीय लोगों ने पीसीआर वैन की सहायता से पहले उसे सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद देवकमल अस्पताल में भर्त्ती कराया,जहां उनकी स्थिति नाजकु बनी हुई है.

उन्होंने अपनी शिकायत में इस लापरवाही के कारण केईएल कंपनी के मालिक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने और कंपनी का कार्य देख रे पवन नंदी और विद्युत विभाग के कार्यपालक निदेशक राहुल मिश्रा, महाप्रबंधक केके वर्मा, अधीक्षण अभियंता प्रभात श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता शंभूनाथ चौधरी और सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार को नामजद अभियुक्त बनाने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है.

वहीं युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार राजा ने कोतवाली थाना में, हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में राखी कौर, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में कुमुद रंजन, डोरंडा थाना क्षेत्र में फिरोज रिजवी और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में सोनी नायक ने बिजली विभाग और केईएल कंपनी के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गयी है.

इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि बिजली विभाग के अधिकारी एवं केईआई के खिलाफ आर पार की लड़ाई होगी एवं सीधी कार्रवाई होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बरकट्ठा: कोरोना ने पसारे पैर, 13 लोग कोरोना पॉजिटिव

Next Post

संजीव विजयवर्गीय के पहल से वर्षों से अटकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द होगा सड़क निर्माण

Next Post
संजीव विजयवर्गीय के पहल से वर्षों से अटकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द होगा सड़क निर्माण

संजीव विजयवर्गीय के पहल से वर्षों से अटकी सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द होगा सड़क निर्माण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d