BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेता हाउस अरेस्ट, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in Uncategorized
जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेता हाउस अरेस्ट, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

Separatist leader house arrest in jammu kashmir, section 144 implemented, internet service stopped

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर : रविवार रात से हलचलें काफी तेज हैं. राज्य में धारा 144 लगा दी गई है. सभी बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर में मोबाइल, इंटरनेट सेवाओं को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है. स्कूल-कॉलेज को भी बंद करने का फरमान दिया गया है. इन सबके बीच आज राजधानी दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की काफी अहम बैठक होने वाली है. आम तौर कैबिनेट की बैठक बुधवार को होती है लेकिन, अचानक आज की बैठक पर सबके नजरें लगी हुई हैं. कहा जा रहा है कि इस बैठक में जम्मू-कश्मीर पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह भी रविवार को खुफिया एजेंसियों के चीफ और NSA अजीत डोभाल संग बैठक कर चुके हैं.

विपक्षी दलों की बैठक, नेता किए गए नजरबंद

श्रीनगर में रविवार को नैशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी सहित क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने मीटिंग कर केंद्र सरकार की ओर से मौजूदा स्थिति को लेकर चुप्पी बरतने पर विचार-विमर्श किया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के निवास पर हुई इस मीटिंग में उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सज्जाद लोन, मोहम्मद युसुफ तारिगामी, शाह फैजल और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इसके बाद आधी रात को महबूबा, उमर समेत कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया.

जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू

जम्मू-कश्मीर में हलचलें काफी तेज हैं. राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई है. कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर लिया है. इन सबके बीच आज दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है. माना जा रहा है कि इस बैठक में कश्मीर पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. जम्मू जिले की उपायुक्त सुषमा चौहान ने कहा है कि 5 अगस्त सुबह 6 बजे से धारा 144 लागू हो जाएगी जो अगले आदेश तक जारी रहेगी. धारा 144 लगने के बाद चार से अधिक व्यक्ति एक जगह एकत्रित नहीं हो सकते हैं. जम्मू में मोबाइल इंटरनेट बंद रखने का भी आदेश जारी किया गया है.

जम्मू-कश्मीर पर आज हो सकता है बड़ा फैसला; घाटी में नेता नजरबंद, मोबाइल नेट सेवाएं बंद

इंटरनेट, स्कूल-कॉलेज बंद

राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है. इसके अलावा राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को एहतियातन बंद रखने की अडवाइजरी जारी की गई है. इसके अलावा श्रीनगर में सोमवार आधी रात से धारा 144 लागू कर दी गई है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगी. इस दौरान किसी भी तरह की रैली या सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उप्र : सरकारी कर्मचारियों की 15 अगस्त तक की छुट्टियां हुई रद्द

Next Post

काहिरा में वाहनों के टकराने से अस्पताल के बाहर हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत, 32 घायल

Next Post
काहिरा में वाहनों के टकराने से अस्पताल के बाहर हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत, 32 घायल

काहिरा में वाहनों के टकराने से अस्पताल के बाहर हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत, 32 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d