BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जुलाई में होने वाले दौरे पर गंभीरता से विचार करें BCCI: SLC

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
जुलाई में होने वाले दौरे पर गंभीरता से विचार करें BCCI: SLC

BCCI.

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण बंद पड़े क्रिकेट को वापस शुरू करने के प्रयास जारी हैं. अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड न सिर्फ टीम की ट्रेनिंग शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, बल्कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद ये तय करने में जुटे हैं कि किस सीरीज से वो शुरुआत करेंगे.

ऐसे में श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को आग्रह किया है कि वो जुलाई में होने वाले दौरे पर गंभीरता से विचार करें.

भारतीय क्रिकेट टीम को जुलाई में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे. हालांकि कोरोनावायरस के कारण इस सीरीज पर भी खतरा मंडरा रहा है. कोरोनावायरस के कारण मार्च में शुरू हुई भारत और साउथ अफ्रीका की वनडे सीरीज भी रद्द कर दी गई थी.

न्यूज एजेंसी ने श्रीलंकाई अखबार ‘द आईलैंड’ के हवाले से लिखा है कि श्रीलंकाई बोर्ड ने भारतीय बोर्ड को एक ईमेल भेजा है, जिसमें जुलाई के अंत में इस द्विपक्षीय सीरीज के साथ क्रिकेट को फिर से शुरू करने की इच्छा जाहिर की है. हालांकि BCCI ने अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंकाई बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर सीरीज होती है, तो इस दौरान सभी को क्वारंटीन से जुड़े नियमों का पालन करना होगा और संभावना है कि मैच बिना दर्शकों के ही खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

हालांकि BCCI ने लगातार अपना स्टैंड रखा है कि भारत सरकार की ओर से जब तक कोई भी स्पष्ट ट्रैवल गाइडलाइन नहीं आते, वो किसी भी तरह का फैसला नहीं करेंगे.

श्रीलंकाई बोर्ड ने हाल ही में IPL के मौजूदा सीजन को अपने देश में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था. कोरोनावायरस के कारण लीग का 13वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है.

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के लिए भारतीय टीम का दौरा बेहद अहम है, क्योंकि इससे पहले मार्च में इंग्लैंड की टीम यहां के दौरे पर थी, लेकिन एक भी टेस्ट मैच खेले बिना टीम को वापस लौटना पड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘कोविड-19’ के कारण नहीं पड़ने देंगे सेना की तैयारियों पर कोई असर: सेना प्रमुख नरवणे

Next Post

देश में RT-PCR परीक्षणों की संख्या 20 लाख के पार: ICMR

Next Post
देश में RT-PCR परीक्षणों की संख्या 20 लाख के पार: ICMR

देश में RT-PCR परीक्षणों की संख्या 20 लाख के पार: ICMR

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d