राजधानी में गुरुवार को सभी सरकारी हॉस्पिटलों में सर्वर डाउन हो गया है. सर्वर डाउन होने की वजह से सिविल हॉस्पिटल, बलरामपुर हॉस्पिटल और तमाम हॉस्पिटल में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. जानकारी के मुताबिक हजारों की संख्या में हॉस्पिटलों में मरीजों की लाइन लगी हुई है. वहीं सर्वर डाउन के चलते और सरकारी हॉस्पिटल की व्यवस्था को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल खुलती हुई नजर आ रही है. बता दें कि एनएचएम सेंटर से सभी सरकारी हॉस्पिटलों में सर्वर की सप्लाई होती है. वहीं आज सर्वर डाउन होने की वजह मरीज व तीमारदारों को दिक्कत उठानी पड़ रही है.

