BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही धर्म है : रघुवर दास

बरही के कार्यकर्ताओं के साथ किया जन संवाद

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in Uncategorized
भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही धर्म है : रघुवर दास

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही धर्म है : रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

बरही : पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही धर्म है. कोरोना महामारी के दौरान भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने जिस प्रकार से जरूरतमंदों की सहायता की है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है. मोदी आहार के माध्यम से गरीबो और जरूरतमंदों की भूख मिटाना हो या प्रवासी श्रमिकों को मोदी आहार, सैनिटाइजर, मास्क आदि उपलब्ध कराना हो, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया है. बरही के कार्यकर्ता ने इस दौरान जो कार्य किया है उसके लिए सभी का साधुवाद. नेशनल हाईवे होने के कारण बरही के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी पूरा किया. उक्त बातें श्री रघुवर दास ने बरही विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से जनसंवाद करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जरूरतमंदों की सहायता की है जिसकी सभी ओर प्रशंसा हो रही है.
श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जो देश को नई दिशा दे रहे हैं. बरसों पुरानी मांग धारा 370 समाप्त करने की थी. इसे समाप्त कर मोदी सरकार ने कश्मीर को वास्तविक रूप से भारत का अभिन्न अंग बना दिया है. इसी प्रकार कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए भव्य राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया है. भारत के पड़ोसी देशों में धर्म रूप से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने का कानून पारित कर उन लोगों को बड़ी राहत दी है. इसी प्रकार सदियों से प्रताड़ित की जा रही मुस्लिम बहनों को भी ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई. जनसेवा के बात करें तो कोरोना के समय 8 करोड़ महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं. इसी प्रकार जन धन योजना के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तीन किस्तों में 1500 रुपए, किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के तहत ₹2000 दिए गए. देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत 20 लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं. इसमें मध्यम छोटे व घरेलू उद्योगों के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है. मोदी सरकार ने ठेले खोमचे वालों तक की सुध ली है, उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जा रही है. श्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करते हुए मोदी सरकार की इस उपलब्धि को घर-घर तक पहुंचायें. संवाद के दौरान बड़ी संख्या में बरही के कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुरैना में कोरोना के नये केस हुए चिन्हित

Next Post

बेतिया डीएम ने किया समीक्षा बैठक

Next Post
बेतिया डीएम ने किया समीक्षा बैठक

बेतिया डीएम ने किया समीक्षा बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d