रांची: सेवा भारती की ओर से संचालित बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने कोविड-19 से सुरक्षा के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया. रांची के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सेवा बस्तियों के हजारों बच्चों ने सुरक्षा के घेरे में रहकर एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा. रक्षाबंधन के पावन उत्सव पर रांची के युवा व्यवसायी व समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार, अशोक कुमार गुलगुलिया परिवार के द्वारा छह हजार राखी सेवा भारती को उपलब्ध कराया गया.
कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए रक्षाबंधन उत्सव पर बच्चों ने पेड़-पौधों को भी रक्षा सूत्र बांधा और इनकी सुरक्षा के लिए संकल्प लिया. इसी तरह सेवा भारती एकलव्य छात्रावास जोन्हा के छात्रों ने एक-एक पेड़ को रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली.
सेवा भारती के रांची महानगर सचिव श्याम टोरका ने रक्षाबंधन उत्सव की शुभकामनाएं दी. कोरोना संक्रमण से सावधान व सुरक्षित रहने के नियमों के पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि बिना साबुन से हाथ धोए. आंख, कान, मुंह को स्पर्श नहीं करें। घर से निकलते ही हमेशा मास्क का प्रयोग करें. 2 गज की दूरी बनाकर रहें.

