BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेवा भारती का किसान मेला मेला 21 फरवरी को

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
सेवा भारती का किसान मेला मेला 21 फरवरी को
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: सेवा भारती, रांची की ओर से 21 फरवरी को किसान मेला, स्वास्थ शिविर व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी हेतु सेवा धाम जोन्हा में व्यवस्था की बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था विभागों की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई.

आगामी किसान मेले में अनगड़ा, सिल्ली व सोनहातू प्रखंड के गांव गांव से सैकड़ों किसान अपने अपने उत्पादों का स्टॉल लगाएंगे. बीज भंडार, कृषि यंत्र ट्रेक्टर, मोटर पंप आदि कंपनियों के स्टाल लगेंगे. उत्तम उत्पाद व स्टॉलधारी किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा. सभी पंजीकृत किसान को संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा. मौके पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा.

स्वास्थ्य शिविर में शहर के विशेषज्ञ चिकित्सक स्त्री रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग,चर्म रोग आदि के माध्यम से जरूरतमंदों को परामर्श देकर दवा मुहैया कराई जाएगी. उसी दिन 30 गांवों से चयनित युवक-युवतियों की अंतिम दौड़ प्रतियोगिता होगी. आयु वर्ग के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा.

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद ने बताया कि किसान मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले और समारोह के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, दिल्ली होंगे. व्यवस्था बैठक में कार्यक्रम संयोजक चंदन मिश्रा, संतोष वर्मा, वेंकट रमण नायडू,जेपी पत्रलेख,उत्तम सिंह आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवकमल अस्पताल के संस्थापक डॉ. अनंत सिन्हा को पितृशोक

Next Post

अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, महंगी बोतल में भरते थे सस्ती शराब, 2 गिरफ्तार

Next Post
भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट

अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, महंगी बोतल में भरते थे सस्ती शराब, 2 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d