BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

13 साल से फरार कुख्यात सुशील श्रीवास्तव गिरोह का शूटर मुकेश सहित सात गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
मुंबई में अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में 5 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

कई जिलों में डेढ़ दर्जन कांडों में है आरोपी 

हजारीबाग:- कुख्यात सुशील श्रीवास्तव और अमन श्रीवास्तव गिरोह के कुख्यात अपराधी मुकेश सिंह सहित सात लोगों को गिरफ्तार करने में हजारीबाग व रामगढ़ की संयुक्त पुलिस को सफलता हाथ लगी है. मुकेश सिंह को बरही से गिरफ्तार किया गया है. उसी की निशानदेही पर गिरोह के छह अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है. संयुक्त पे्रस वार्ता में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से मुकेश सिंह फरार है. बिहार में रहकर झारखंड के कई जिलों में कोयला व्यवसायी, रेलवे ठेकेदार सहित अन्य ठेकेदारों से रंगदारी लेने एवं हत्या के मामले में वह अभियुक्त है. मुकेश की निशानदेही पर पकड़े गए छह अपराधियों में से तीन के अपराधिक रिकार्ड हैं, जबकि तीन अन्य पर्दे के पीछे रहकर पैसे की वसूली एवं उसके प्रबंधन का किया करते थे. अपराधियों के पास से 7.65 बोर का दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन, टाटा सूमो वाहन व दस मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकेश सिंह इंडस कंपनी के इंजीनियर मनीष कुमार, भोला पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी गौतम सिंह एवं कोयला व्यवसायी जीवनाथ राम की हत्या करने का भी आरोपी है. सीसीएल में सड़क निर्माण करने वाली आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी के घर पर जून 2020 में फायरिंग करने के मामले में भी आरोपी है. पूछे जाने पर एसपी कार्तिक एस ने बताया कि पकड़े गए गिरोह की संपत्ति की जांच के लिए इडी को भी लिखा जाएगा. उन्होंने बताया कि आपराधिक गिरोह पर नियंत्रण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है. पत्रकार वार्ता में रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साल 2000 से पहले हम सब बिहारी थे…. रामेश्वर

Next Post

डालटनगंज शहर के पुराने सरकारी बस स्टैंड परिसर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Next Post
डालटनगंज शहर के पुराने सरकारी बस स्टैंड परिसर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

डालटनगंज शहर के पुराने सरकारी बस स्टैंड परिसर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d