लखीसराय :- एक तरफ जहां कोरोना पीड़ितों मरीजों की संख्या बढ़ रही है. वहीं आज लखीसराय जिलेवासियों के लिए एक राहत देने वाली खबर आयी है.
आज एक साथ 7 मरीजों ने कोरोनावायरस को हराकर स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं . सभी को सम्मान के साथ घर भेजा गया है. साथ ही 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है.
इसी के साथ कुल 65 पॉजिटिव मरीजों मैं से 37 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं. बाकी बचे 28 मरीजों का इलाज पारा मेडिकल कॉलेज तेतरहाट के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 50% से ऊपर है. यह राहत देने वाली बात है.
वहीं सिविल सर्जन आत्मानंद कुमार ने बताया कि आज एक साथ 7 लोगों ने कोरोना को मात दिया यह संतोषजनक बात है. बाकी बचे मरीजों का इलाज चल रहा है. और हम मानते हैं वह भी जल्दी ठीक होकर अपने घर वापस जाएंगे. हमें कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है. बल्कि इससे लड़ने की जरूरत है. इसीलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले. बेवजह बाजारों में ना घूमे बेवजह बाहर घूमना खतरनाक हो सकता है.

