जामताड़ा:- जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत दास पाड़ा एवं कर्माटांड़ गांव से पुलिस ने आज सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफल रही है. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में के पास से 16 मोबाइल सेट, 29 सिम एवं एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है . पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि इन लोगों के द्वारा फर्जी बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी किया जा रहा था. गिरफ्तार साइबर अपराधियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है.

