मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के सतना जिले में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ. जिले के नागौद थाना क्षेत्र से आए मामले में बोलेरो और डंपर ट्रक की टक्कर हो गई. घटना में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को रीवा के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है.
शोक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था परिवार
रीवा का रहने वाला विश्वकर्मा परिवार, पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था. वहीं से पूरा परिवार बोलेरो में वापस घर लौट रहा था. इस दौरान नागौद थाना क्षेत्र के रेरुआ मोड़ में अचानक डंपर सामने आ गया. गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ा और यह हादसा हो गया. मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

