BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्वी चंपारण में बाढ़ में डूबने से हुई सात की मौत

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
पूर्वी चंपारण में बाढ़ में डूबने से हुई सात की मौत

पूर्वी चंपारण में बाढ़ में डूबने से हुई सात की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

मोतिहारी: थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बाढ़ के पानी में डूबने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई. पहली घटना सेमरा पंचायत के भीसवा की है, जहां बिगू राय का 11 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बाढ़ के पानी में डूब गया. जबकि दूसरी घटना रोहिनिया पंचायत के कुकुरजरी की है. यहां वार्ड नंबर पांच के लालबाबू पटेल की 11 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी घर के बगल में ही बाढ़ के पानी में डूब गई. इससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को ग्रामीणों के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुष्टि सीओ मणि कुमार वर्मा ने की है.

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा भीसवा गावं में शुक्रवार की रात बाढ़ के पानी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बच्चे का शव शनिवार की सुबह घर के बगल में ही मिला. मृतक स्थानीय निवासी बिगू यादव का पुत्र अमन कुमार है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया. इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. तेतरिया प्रखंड के सीरौली घाट पर नदी में डूबने से घाट के ठेकेदार रूपलाल सहनी की मौत हो गई. बाताया जाता है कि वे शुक्रवार की देर शाम उस पार से बाजार करके बेटे चंदेश्वर सहनी व अन्य लोगों के साथ घर आ रहे थे. नाव बीच धारा में अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में पलट गया.

उसके पुत्र के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. रात होने के कारण काफी खोजबीन के बाद शव का पता नहीं चल पाया. सुबह स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से निकाला. सूचना पर पहुंची मधुबन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. इधर, सीओ पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के आश्रित को आपदा कोष से सहायता राशि दी जाएगी.

कल्याणपुर थाना क्षेत्र की पकड़ी दीक्षित पंचायत के राजकिशोर पासवान की 10 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी का चारा काटने के क्रम मे पानी में डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची का शव बरामद कर लिया गया. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है.

चिरैया के शिकारगंज थाना क्षेत्र के परेवा गांव में शनिवार को एक बालक की डूबने से मौत हो गई. मृतक बालक उक्त गांव निवासी जगन्नाथ प्रसाद यादव का पुत्र रौशन कुमार (7) है. वह बाढ के पानी को देखने के लिए अपने साथियों के साथ घर से बगल में गया था. पानी ज्यादा होने के कारण रौशन का पैर पानी में फिसल गया. जिसके कारण वह पानी में डूब गया. घटना की खबर कुछ देर के बाद स्वजनों को मिली. जबतक वे पहुंचते उसकी मौत हो गई थी.

घटना की खबर मिलते ही अंचल निरीक्षक बासुदेव राम घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया है. इसकी पुष्टि शिकारगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने की है.

बनकटवा के जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव में बिजबनी उत्तरी पैक्स गोदाम के निकट से शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. जिसकी पहचान गांव के ही मेघु मुखिया के 35 वर्षीय पुत्र विष्णु दयाल मुखिया के रूप में की गई है. घटना की पुष्टि करते हुए जितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार उक्त युवक एक प्रवासी मजदूर था, जिसका मुख्य पेशा मछली पकड़ना था. गुरुवार की रात वह अपने कुछ साथियों के साथ घर से बाहर गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा. जिसको लेकर स्वजनों द्वारा शुक्रवार को जितना थाना में उक्त युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. नदी में डूबने की आशंका को लेकर शुक्रवार को पोखर व अरुणा नदी में जाल बिछाकर खोजा गया, पर युवक का शव शनिवार को बरामद हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय में कोरोना कहर, आंकड़ा पहुंचा 652

Next Post

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Next Post
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d