रांची: पलामू जिले की पुलिस ने लूट और चोरी करने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी पिस्तौल, कट्टा, कारतूस और 6 लाख नकद, पिकअप वैन समेत अन्य सामान भी बरामद किये गये है.

