रांची : झारखंड में सोमवार को कोरोना के सात नये मरीज मिले है. राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2105 हो गया है. नये जो मामले आये हैं इनमें रांची के रिम्स से एक, आडीएसपी रांची से एक, हजारीबाग से 3 और चतरा से दो शामिल है. गौरतलब है कि रविवार को राज्य मेंव 71 कोरोना मरीज मिले थे. इस तरह से कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है.

