रांची:-सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए रांची रेल मंडल की सात खिलाड़ियों का चयन भारतीय रेलवे टीम में किया गया है. ये सभी खिलाड़ी सोमवार को रांची से कपूरथला रवाना होंगी, जहां रेलवे की टीम का तैयारी कैंप 10 मार्च तक चलेगा. उसके बाद मार्च के आखिर में फिर से कैंप होगा. अभी 32 खिलाड़ियों का चयन देश के विभिन्न रेल मंडलों से किया गया है. अंतिम टीम बाद में बनेगी.
हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता कोलकाता में हो सकती है. हालांकि अभी इसकी तिथि तथा स्थल आधिकारिक रूप से घोषित नहीं है.
रांची रेल की खिलाड़ी: प्रिया, सोनल मिंज, नवप्रीत कौर, बिरजनी एक्का, अलका डुंगडुंग, अंशु लकड़ा, पूनम बारला, कोच: सुमराय टेटे तथा प्रीतम सिवाज.

