BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रचंड गर्मी बरपाएगी कहर, कई हिस्सों में 40 से ज्यादा दर्ज किया गया तापमान

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in Uncategorized
1 जनवरी को खिली रहेगी धूप, हो रही नए साल के जश्न की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) की भविष्यवाणी के मुताबिक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के भीतर हीट वेव की स्थिति महसूस की जाएगी. इस दौरान दिन के तापमान में भी सामान्य से दो या तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

हैदराबाद मौसम विभाग के डायरेक्टर के. नागरथना ने कहा कि तेलंगाना में उत्तरी हवाओं की मौजूदगी की वजह से राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क यानी ड्राय रहने की उम्मीद है. IMD ने बताया कि राज्य के उत्तरी, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में हीट वेव की स्थिति की संभावना है.

पहले दो दिनों में दक्षिणी तेलंगाना में तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री ज्यादा रहेगा. वहीं उत्तरी भाग में तापमान के सामान्य से तीन-चार डिग्री ज्यादा रहने के अनुमान है. गुरुवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक भद्राचलम में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सूर्यापेट और नलगोना में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. राज्य के अन्य हिस्सों जैसे आदिलाबाद, आसिफाबाद, निजामाबाद, वारंगल, पेद्दापल्ली और करीमनगर में औसत तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

हैदराबाद में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम के अनुमान के मुताबिक यहां अप्रैल में तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और वहीं मई में इसके 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.

आईएमडी ने कहा कि अगले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखा जा सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं.

पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि तिरुपति और नेल्लोर में तापमान क्रमश: 42.8 डिग्री सेल्सियस और 42.2 डिग्री सेल्सियस देखा गया. राज्य के कई अन्य हिस्सों जैसे कुरनूल, गुंटू, अनंतपुर और ओंगोल में भी तापमान 40 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एकलव्य स्कूलों में होगी शिक्षा व्यवस्था दुरस्त, शिक्षकों की होगी नियुक्ति

Next Post

11 अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

Next Post
11 अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

11 अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d