BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेक्स रैकेट का खुलासा, दिल्ली और लखनऊ तक भेजी जाती थीं लड़कियां

by bnnbharat.com
August 23, 2019
in समाचार
सेक्स रैकेट का खुलासा, दिल्ली और लखनऊ तक भेजी जाती थीं लड़कियां
Share on FacebookShare on Twitter

शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी में आगरा की किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। सीओ सिविल लाइंस की टीम ने मुम्बई की एक संस्था की सूचना पर छापेमारी कर किशोरी को रेस्क्यू किया। मौके से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। देह व्यापार कराने वाली महिला, उसकी बहू आदि मौके से फरार हो गईं।

मुम्बई की संस्था फ्रीडम फर्म देह व्यापार में धकेली जा रही महिलाओं और बच्चियों को मुक्त कराने का काम करती है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि उक्त संस्थान के लोग उनसे मिले। उन्होंने बताया कि आगरा की एक किशोरी को आदर्श कालोनी में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर सीओ सिविल लाइंस ने महिला एसओ ज्योति सिंह और पुलिस बल को साथ लेकर आदर्श कालोनी में छापा मार दिया। वहां एक घर में करीब 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया।

मौके से टांडा रामपुर, मझोला और भगतपुर थाना क्षेत्र निवासी तीन युवक भी पकड़े गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले आगरा निवासी एक महिला किशोरी को मुरादाबाद की महिला के सुपुर्द की थी। यहां किशोरी को मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। उसे प्रतिदिन ग्राहकों के सुपुर्द कर दिया जाता था। सीओ ने बताया कि मामले में देह व्यापार कराने वाली मकान की मालकिन, उसके कथित पति असलम, उसकी बहू, किशोरी को मुरादाबाद भेजने वाली आगरा की महिला और मौके से पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार देह व्यापार कराने वाली महिला काफी समय से इस गोरखधंधा में लिप्त है। चार सदस्यों का उसका परिवार है और घर में बीस कमरे बना रखे हैं। जहां प्रतिदिन देह व्यापार धड़ल्ले से चलता है। बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी महिला मोबाइल पर संपर्क करने के बाद घर तक लड़कियों को भेजती थी। वह दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ और लखनऊ तक में लड़कियां सप्लाई करती है। कम उम्र की लड़कियां जल्दी जवान दिखे इसके लिए उन्हें तरह-तरह के इंजेक्शन और दवाएं भी देती है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद पुलिस नदारद, कैदी फरमा रहें हैं आराम… 

Next Post

BIT थाना परिसर में मुंशी दीपक ने फंदे से लटकर की आत्महत्या

Next Post
BIT थाना परिसर में मुंशी दीपक ने फंदे से लटकर की आत्महत्या

BIT थाना परिसर में मुंशी दीपक ने फंदे से लटकर की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d