रांची: झारखंड की राजधानी रांची के कई अपार्टमेंट में जिस्म का बाजार (Sex Racket) सज रहा है, जिससे आम लोगों की भी परेशानियां बढ़ रही हैं. हाल के दिनों में सेक्स बाजार के इस रैकेट का उद्भेदन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करने के साथ कई सेक्स वर्कर और जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त दलालों को भी पकड़ा है.
पुलिस के मुताबिक, रांची में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले अब अपार्टमेंट के फ्लैट को किराए पर लेते हैं और फिर वहीं से सेक्स का धंधा शुरू हो जाता है. जबकि रांची सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि यह एक नई तरह का ट्रेंड है और इस तरह के धंधे को सामने लाने के लिए लोगों को भी पुलिस का साथ देना होगा.
ऑनलाइन और ऑफ लाइन तरीकों से राजधानी में चल रहे जिस्मफरोशी के कारोबार की बात सामने आई है और इन फ्लैट में शबाब के साथ शराब का भी इंतज़ाम होता है. सिटी एसपी ने बताया कि इस धंधे में शामिल किंगपिन की पहचान फिलहाल पुलिस कर रही है. उन्होंने कहा, ‘कोविड के कारण बंद बीट पुलिसिंग एक बार फिर बहाल की जा रही है और उम्मीद है कि शहर में पुलिस के प्रेजेंस बढ़ने और अपार्टमेंट का ब्यौरा तैयार किए जाने के बाद इस तरह के अवैध धंधों में के कारोबार में नकेल कसने में मदद मिलेगी.
- फ्लैट किराए पर लेकर चल रहा अवैध जिस्मफरोशी का कारोबार.
- सेक्स रैकेट में रांची में दूसरे प्रदेश और दूसरे जिलों की लड़कियों का किया जा रहा इस्तेमाल.
- कोरोना काल में होटल बंद होने की वजह से इस तरह की कल्चर में इजाफा हुआ है.
- बगैर वेरिफिकेशन किए किराएदारों को फ्लैट देने की वजह से बढ़ा इस तरह का अवैध कारोबार.
- कोविड संक्रमण के दौर में बीट पुलिसिंग बन्द होने से भी इसे मदद मिली है.
- हाल के दिनों में अरगोड़ा, सदर, बारियातु और लालपुर इलाके में हो चुका है सेक्स रैकेट का उद्भेदन.
- अपार्टमेंट और समाज में रहने वाले लोगों से रांची पुलिस कर रही अपील.
- बीट पुलिसिंग में लगाए गए पुलिसकर्मियों को अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का ब्यौरा तैयार करने की भी जिम्मेवारी दी गई है.

